अखिल भारतीय श्री मीना सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति, कोटा की साधारण सभा का आयोजन दिनांक 21.12.2025 को दोपहर 12.30 बजे अध्यक्ष श्री लक्ष्मण मीना (IPS Retd) की अध्यक्षता में जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय, रानपुर कोटा के आडोटोरियम में किया जा रहा है। सभी सम्मानित सदस्य आमंत्रित है।

सोच एंव उद्देश्य

" हम जितना ज्यादा बाहर जायें और दूसरों का भला करें, हमारा ह्रदय उतना ही शुद्ध होगा , और परमात्मा उसमे बसेंगे. बस हमें इसी विश्वास के साथ हर व्यक्ति की पीड़ा को समझकर उसका निदान करना हे ताकि हम दुसरो एक असीम और अतुल्य प्रसन्त्ता प्रदान कर सकें ! "

हमारी सोच

हमारी सोच यह है के हम सभी को एकजुट करे. और हर समस्या का हल निकाल पाने की क्षमता रखने वाला एक ऐसा समाज बनाये, जो सबसे विकसित हो. और इस कार्य को करने के लिए हमारा एकजुट होना बहुत ज़रूरी है. हमारी प्राथमिकता हमेशा यही रहे की हम अपने आप को एक जुट करे और अपनी अपनी "मै" को त्याग कर "हम" बने. मीना समाज को हमने इसी उद्देश्य से बनाया है!हमारा प्रयास, मीना समाज की प्रगति और उनके सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, बौद्धिक और आर्थिक विकास के लिए सदा रहता हें, और हम इसके लिए कार्य़रत भी हैं। मीना समाज के बीच प्रचार-प्रदान जगाने और सामाजिक जागरूकता के साथ समाज को प्रगतिशील दृष्टिकोण प्रदान करने का काम भी हम करतें हैं। ! राष्ट्रीय, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यों और त्योहारों के उत्सव को बढ़ावा देने के लिए एक संगठित व्यवस्था का निर्माण करते हैं।मीना समाज के हर व्यक्ति के अंदर शक्ति तो खूब है, लेकिन वह व्यक्ति रोजमर्रा की जिन्दगी को लेकर समाज के प्रति अपना कर्तव्य भूल सा गये हैं। ऐसे लोगों को हम उनकी जिम्मेदारीयों और कर्तव्यों को याद दिलाने की कोशिश का प्रयास हमारा सतत् जारी !
इस संस्था का मुख्यसोच मीना समाज/जाति के भाईयों में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, वैदकीय, धार्मिक और राष्ट्रीय भावना बढे, ऐसे विकास के कार्यक्रम करना है।उपरोक्त उद्देश्य को अमल में लाने के लिये नीचे दी हुई प्रवृत्तियां करनी। स्वजाति भाईयों के लिये सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक, जनकल्याणकारी कार्यों जिनसे परस्पर संबंध वढे और सहयोग का विकास हो, ऐसे कार्यक्रम करना।

 
हमारा उद्देश्य
 

मीना युवा समाज का उद्देश्य एक ही है और वह है मतस्य मीनेष जी फुले के आदर्शो व सिद्धांतों पर चलते हुए लोक कल्याण के काम करना। इसी उद्देश्य को लेकर युवा मीना समाज,कोटा भी एक दृढ़ संकल्प के साथ विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यो में जुटी है। हमारा मुख्य उद्देश्य मीना समाज को शिक्षा एवं आर्थिक रूप से परिपूर्ण एवं स्वावलंबी बनाना हैं !हमारा उद्देश्य, मीना समाज के बीच और मत्स्य मीनेष समाज के लोगों में एकता और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए और साथ साथ गावों एवं कोटा जैसे शहरों में रहने वाले एकदम व्यस्त लोगों को एक साथ, एक मंच पर लाकर एक साथ आगे बढ़ने का है । हम मीना समाज को एक शसक्त व तनाव मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य को लेकर आगे बढने की कोशिश कर रहें हैं। !
राष्ट्रीय, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यों और त्योहारों के उत्सव को बढ़ावा देने के लिए एक संगठित व्यवस्था का निर्माण करते हैं। मीना समाज के हर व्यक्ति के अंदर शक्ति तो खूब है, लेकिन वह व्यक्ति रोजमर्रा की जिन्दगी को लेकर समाज के प्रति अपना कर्तव्य भूल सा गये हैं। ऐसे लोगों को हम उनकी जिम्मेदारीयों और कर्तव्यों को याद दिलाने की कोशिश का प्रयास हमारा सतत् जारी है। !समाज की प्रगति को बढावा देने में युवा वर्ग का जोश का उपयोग हो सकता है, लेकिन निगरानी अगर वरिष्ट बुद्धिजीवियो द्वारा की जाए तो एक सुदृढ़ समाज का निर्माण हो सकता है, और ये दोनों के तालमेल से समाज की की गाड़ी समय के साथ साथ हमेशा आगे चलती रहेगी। समाज में इस नयी सदी कि नयी उर्जा का संचार करने के लिए, हमें नये उर्जावान नेतृत्व की आवश्यकता है !