
प्रिय मीना बंधुवर,
इस वेबसाइट को बनाने में हमारा प्रथम उद्देश्य सभी मीना परिवारों को एकजुट करना है। हमारी सोच यह है के हम सभी को एकजुट करे. और हर समस्या का हल निकाल पाने की क्षमता रखने वाला एक ऐसा समाज बनाये, जो सबसे विकसित हो. और इस कार्य को करने के लिए हमारा एकजुट होना बहुत ज़रूरी है!जैसे -जैसे बंधु जुड़ रहे हैं ,नयी-नयी योजनाये एवं नए सुविचार मिल रहे हैं! आगे आने वाले कुछ ही समय में "युवा मीना समाज" एक ऐसा आदर्श मंच होगा-'आपके अपनों का,आपके सपनो का'! अंत में मैं सभी माली समाज के लोगों का इस मिशन में समर्थन का अनुरोध करता हूं. इस प्रकार हम फिर से एक "आदर्श मीना समाज " का निर्माण कर सकते हैं और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए ये एक वरदान होगा और सभी की याद होगी.आप सभी सहयोगियों के प्रति हम ह्रदय से आभारी हैं !
हमारा प्रयास, मीना समाज की प्रगति और उनके सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, बौद्धिक और आर्थिक विकास के लिए सदा रहता हें, और हम इसके लिए कार्य़रत भी हैं। मीना समाज के बीच प्रचार-प्रदान जगाने और सामाजिक जागरूकता के साथ समाज को प्रगतिशील दृष्टिकोण प्रदान करने का काम भी हम करतें हैं। राष्ट्रीय, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यों और त्योहारों के उत्सव को बढ़ावा देने के लिए एक संगठित व्यवस्था का निर्माण करते हैं।मत्स्य मीनेष समाज के हर व्यक्ति के अंदर शक्ति तो खूब है, लेकिन वह व्यक्ति रोजमर्रा की जिन्दगी को लेकर समाज के प्रति अपना कर्तव्य भूल सा गये हैं। ऐसे लोगों को हम उनकी जिम्मेदारीयों और कर्तव्यों को याद दिलाने की कोशिश का प्रयास हमारा सतत् जारी है।!हम मीना समाज को एक शसक्त व तनाव मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य को लेकर आगे बढने की कोशिश कर रहें हैं। !
समाज के विकास को और आगे बढाने के लिए, समाज के युवा पीढी़ के उच्च शिक्षित व आत्मनिर्भर लोगों को आगे लाने की आवश्यकता है, क्योकि जो स्वयं आत्मनिर्भर होगा, वही एक आत्मनिर्भर समाज का निर्माण कर सकेगा। आत्मनिर्भर व्यक्ति ही समाज का दिशा निर्देशन कर सकता है, क्योंकि वह हर रोज अपने आपको सफल बनाने के प्रयास को बखूबी अंजाम दे सकता है। ! ऐसे व्यस्ततम् समय में हमने अपने आपको रोजमर्रा का जिन्दगी से परे रखकर, लोगों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चलने का प्रयास करके, आज हम इस मन्जिल तक पहुँच पाये हैं। आशा है कि हमारा यह छोटा सा प्रयास समाज को एक शसक्त व तनाव मुक्त समाज बनाने के विकास में सहयोगी होगा।! ऐसे ही एक माध्य इन्टरनेट के द्वारा मैनें मीना समाज वेबसाइट को बनाया है, जो कि अभी अपने प्रथम चरण में है। आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन के द्वारा यह एक दिन शसक्त व तनाव मुक्त समाज को बनाने में अपना रोल बखूबी निभायेगा। !
[ अध्यक्ष ]
श्री मीना सामाजिक एवं विकास समिति ,
कोटा,(राजस्थान)