अखिल भारतीय श्री मीना सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति, कोटा की साधारण सभा का आयोजन दिनांक 21.12.2025 को दोपहर 12.30 बजे अध्यक्ष श्री लक्ष्मण मीना (IPS Retd) की अध्यक्षता में जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय, रानपुर कोटा के आडोटोरियम में किया जा रहा है। सभी सम्मानित सदस्य आमंत्रित है।

श्री मीणा बालिका छात्रावास

श्री मीणा बालिका छात्रावास,कोटा । एक परिचय

श्री मीना बालिका छात्रावास,हवाई हड्डे के सामने,झालवाड़ रोड,कोटा स्थित हैं । श्री मीना बालिका छात्रावास शिक्षा एवं रहन-सहन की दैनिक जरुरतों को ध्यान रखते हुये गरीब एवं आर्थिक दॄष्टि कमजोर बालिकाओं को सभी प्रकार की सुविधा निम्न लागत पर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं । वर्तमान परिवेश में सिक्षकें क्षेत्र में बहुत परिवर्तन हुआ हैं । हर बालिका शिक्षा के प्रति रुचिवान एवं अपने उज्जवल भविष्य के लिए सचेत हैं । लेकिन वर्तमान समय शिक्षा बहुत ही महंगी हो गयी हैं और ग्रामीण इलाकों से आने वाली छात्राएँ शहर में आकर पढ़ाई का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं । इसी भावन को मूर्तरूप देते हुए " श्री मीना समाज कोटा " के द्वारा श्री मीना बालिका छात्रावास, कोटा की स्थापना की हैं । जहाँ पर मीना समाज की सभी बालिकायें बहुत ही काम खर्च में कोटा शहर में आकर अपनी रूचि के अनुरूप शिक्षा ग्रहण कर सकती हैं एवं कोटा शहर में रहकर निश्चिंतता के साथ अपने अध्यन को बिना किसी अविलम्ब से सुचारू रूप से जारी रख सकती हैं । श्री मीना बालिका छात्रावास,कोटा इसी दिशा में सतत प्रयास कर रहा हैं ! ताकि मीना समाज की सभी प्रतिभावान बालिकाओं को उनको इच्छानुसार शिक्षा अर्जित करने का मौका मिल सके एवं मीना समाज में अपना नाम रौशन कर सकें ।


प्रमुख आकर्षण

  यह छात्रावास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या १२ पर स्थित हैं । सभी मुख्य शैक्षणिक संस्थान छात्रावास से बिल्कुल नजदीक की दूरी पर हैं ।
  पूर्णतया वातावरण अनुकूलित छात्रावास ।
  पौष्टिक एवं पूर्ण रूप से घर जैसा खाना छात्रावास के अंदर ही ।
  लवण रहित पीने का शुद्ध पानी ।
  आने-जाने के लिए उपयुक्त वाहन सुविधा उपलब्ध ।
  पूर्णतया सुसज्जित कमरे मय फर्नीचर ।
  पूर्णतया सुरक्षित छात्रावास एवं सुरक्षा गार्ड की सुविधा ।
  शांतिप्रिय एवं सुविधाजनक वातावरण ।
  सभी मुख्य बैंकों के ए.टी.एम. छात्रावास से बिल्कुल नजदीक ।
  २४ घंटे बिजली सुविधा मय जनेटर ।
  अन्य सभी प्रकार की मूलभूत सुविधायें हमेशा उपलब्ध ।


फीस विवरण संक्षेप में

फीस .. एक मुश्त राशि

क्र.संख्या फीस का नाम कुल राशि
1. प्रवेश फॉर्म  500
2. प्रवेश शुल्क  1000
3. विकास शुल्क  1000
4. फर्नीचर शुल्क  250
5. पुस्तकालय शुल्क  250
6. खेल एवं अन्य  100
  कुल देय राशि  2700

फीस .. मासिक विवरण

क्र.संख्या फीस का नाम कुल राशि
1. कमरे का किराया( प्रति छात्रा )  700
2. बिजली ख़र्च शुल्क  250
3. पानी किराया  50
  कुल देय राशि  1000

भोजन खर्च शुल्क विवरण

भोजन/मैस का खर्च मैस ठेकेदार के द्वारा पूर्व में निश्चित किया हुआ हैं । मैस का शुल्क अग्रिम राशि के रूप में देना अनिवार्य हैं । अत: प्रवेश के समय हर छात्रा को अग्रिम जमा राशि के रुप में 5700(2700 रूपये, एक मुश्त राशि, 1000 रूपये कमरे का किराया एवं 2000 रूपये अग्रिम शुल्क) जमा करवाना अनिवार्य हैं। प्रवेश के समय केवल एक माह का ही अग्रिम किराया जमा करायें । इसके बाद हर माह की १० तारिख तक जमा करवाये। अन्यथा १० रूपये विलम्ब शुल्क के रूप में वसूला जावेगा ।



आवेदन प्रक्रिया


छात्रावास में प्रवेश हेतु छात्रावास के कार्यालय में सम्पर्क करें एवं उचित निर्देशानुसार आवेदन की प्रक्रिया को सम्पन्न करें ।