प्रस्तावित बालिका छात्रावास, प्रतापनगर,सांगानेर, जयपुर का भूमि पूजन शिलान्यास समारोह दिनांक 19.07.2015 रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत समाज के प्रसिद्व भामाशाह श्री गिरधारी लाल जी बोहरा दौसा द्वारा मीनेष भगवान के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके की गई। समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण जी मीना, श्री पी. आर. मीना प्।ैए निदेशक श्री आर.डी.मीना श्री महावीर मीना, श्री सीताराम मीना प्त्ै श्रीमती रूकमणी मीना, श्रीमती कमला मीना द्वारा भी मीनेष भगवान के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्वलित किया।
निर्माणाधीन भवनः-जयपुर बालिका हाॅस्टल
शैक्षणिक समिति के निदेशक श्री आर.डी मीना द्वारा सभी उपस्थित समाज बन्धुओं का स्वागत करते हुए सभी उपस्थित महानुभावों से अपना अपना परिचय देने का अनुरोध किया एंव सभी उपस्थित महानुभावों ने अपना परिचय दिया। परिचय के पश्चात् निदेशक द्वारा शैक्षणिक समिति के गठन एवं उसके द्वारा संचालित संस्थाओं के संबन्ध में बताया कि शैक्षणिक समिति का गठन समाज के सामाजिक एंव शैक्षणिक उत्थान हेतु वर्ष 2004 में तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक श्री लक्ष्मण जी मीना की अध्यक्षता में किया गया। इसका स्वरूप एवं क्षैत्र सम्पूर्ण भारतीय संघीय क्षैत्र है। समिति कि स्थापना के साथ ही वर्ष 2005 में कोटा में ’’श्री मीना बालिका छात्रावास’’ का निर्माण कार्य हाथ मेे लिया, जो रिकार्ड समय 1 वर्ष में पूर्ण किया। छात्रावास में 108 कमरों में 200 बालिकाओं के रहने की व्यवस्था है। जो वर्ष 2006 में सुचारू रुप से संचालित किया जा रहा है। जिसकी लागत लगभग 150 लाख रू. है। यह छात्रावास इस समय शैक्षणिक नगरी कोटा का बालिकाओं के लिए सबसे बड़ा, सुविधायुक्त सुरक्षित एवं सस्ता छात्रावास है।
निदेशक द्वारा बताया कि दौसा मे भी 65 कमरों का 130 बालकों के लिए छात्रावास का निर्माण कार्य लगभग 130 लाख रू.की लागत से करवाकर वर्ष 2007 में शुरू करवा दिया गया । उन्होनें यह भी बताया कि जयपुर में 15 कमरों का छात्रावास गणेश विहार, प्रताप नगर जयपुर में समिति द्वारा निर्मित करवाया है जिसकी लागत करीब 30 लाख रूपये है। इन सभी संस्थाओं का निर्माण कम समय में गुणवत्ता के साथ किया गया है एवं बेहतर संचालन हो रहा है। जिस पर समाज गर्व कर सकता है
हाड़ोती आदिवासी मीना सामाजिक सुधार संघ, कोटा द्वारा 1960 से एक छात्रावास का संचालन किया जा रहा था, परन्तु उक्त छात्रावास जीर्णशीर्ण स्थिति में था तथा इसका केम्पस क्षेत्र भी अविकसित था । समिति द्वारा लगभग 20 लाख रूपये व्यय किए जाकर जीर्णोद्वार कराया तथा बाउण्ड्री वाल बनाकर छात्रावास को सुरक्षित किया तथा अध्ययन हेतु बेहतर सुविधायुक्त कमरें तैयार करवाए।
अखिल भारतीय श्री मीना सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति की महत्वपूर्ण संस्था ’’जय मीनेष राष्ट्रीय विश्वविद्यालय’’पर प्रकाश डालते हुए निदेशक द्वारा बताया कि ’’जय मीनेष राष्ट्रीय विश्वविद्यालय’’कोटा के लिए रानपुर में 75 बीघा जमीन रियायती दर पर आवंटन हुआ है।
(आर0डी0मीना)
निदशक,
अखिल भारतीय श्री मीना सामाजिक एवं
शैक्षणिक समिति, कोटा
मो0नं0 9414180289