अखिल भारतीय श्री मीना सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति, कोटा की साधारण सभा का आयोजन दिनांक 21.12.2025 को दोपहर 12.30 बजे अध्यक्ष श्री लक्ष्मण मीना (IPS Retd) की अध्यक्षता में जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय, रानपुर कोटा के आडोटोरियम में किया जा रहा है। सभी सम्मानित सदस्य आमंत्रित है।

श्री मीना छात्रावास,दौसा

श्री मीना छात्रावास,दौसा । एक परिचय

श्री मीना छात्रावास,दौसा(राज.) के निर्माण हेतु भूमि राज्य सरकार के आदेश दिनांक २३-०४-१९९४ द्वारा ग्राम दौसा खुर्द तहसील दौसा के खसरा संख्या ७०७ में ८ बीघा भूमि का आवंटन मीना विकास परिवाद दौसा को दिया गया । श्री मीना छात्रावास दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग ११,जयपुर -आगरा बाईपास दौसा पुलिस लाइन के पास स्थित हैं । यहाँ से बीएस स्टैण्ड एवं राय;रेलवे स्टेशन ३ कि.मी. तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय २ कि.मीं. की दूरी पर मोजूद हैं । छात्रावास शहर कौतहूल से दूर अध्यन योग्य शांत एवं प्राकृतिक वातावरण में स्थित हैं ।


प्रमुख आकर्षण

  पूर्णतया वातावरण अनुकूलित छात्रावास ।
  पौष्टिक एवं पूर्ण रूप से घर जैसा खाना छात्रावास के अंदर ही ।
  लवण रहित पीने का शुद्ध पानी ।
  आने-जाने के लिए उपयुक्त वाहन सुविधा उपलब्ध ।
  पूर्णतया सुसज्जित कमरे मय फर्नीचर ।
  पूर्णतया सुरक्षित छात्रावास एवं सुरक्षा गार्ड की सुविधा ।
  शांतिप्रिय एवं सुविधाजनक वातावरण ।
  सभी मुख्य बैंकों के ए.टी.एम. छात्रावास से बिल्कुल नजदीक ।
  २४ घंटे बिजली सुविधा मय जनेटर ।
  अन्य सभी प्रकार की मूलभूत सुविधायें हमेशा उपलब्ध ।


फीस विवरण संक्षेप में
क्र.संख्या फीस का नाम कुल राशि
1. प्रवेश शुल्क( अर्नेस्ट मनी रिफंड योग्य )  600
2. वार्षिक शुल्क  600( प्रवेश समय )
3. कमरा किराया  700प्रतिमाह ( पानी बिजली सहित )
  कुल देय राशि  1900

आवेदन प्रक्रिया


छात्रावास में प्रवेश हेतु छात्रावास के कार्यालय में सम्पर्क करें एवं उचित निर्देशानुसार आवेदन की प्रक्रिया को सम्पन्न करें ।